इस सालकी बाल झड़ने के निवारण पर सर्वश्रेष्ठ युक्तियाँ
बढ़ते हुये प्रदूषण के साथ और हमारे आसपास के वातावरण के जहरीलापन/विषाक्तता की वजह से हम जहरीले श्वास प्रश्वास करते हैं,और देखते देखते अच्छे भी हो जाते हैं| लेकिन जो बालों का नुकसान होता है उसका क्या? जी हां, हमारी त्वचा और शरीर जैसे अपने बालों को भी वातावरण के प्रदूषण, स्ट्रेस, चिंता,बालों को संवारना ऐसी यातनामय श्रृंखलाओं से गुजरना पड़ता है, हेयर डाई को सहना पड़ता है, और इसका अंत बालों की हानी होने में होता है| तब इस तरह की बड़े पैमाने पर होनेवाली हानी किसी भी उम्र के स्त्री और पुरुष के लिए बाल झड़ने की गंभीर समस्या हो सकती है|
बेशक, ऐसे कारणों से बाल झड़ना पैदा नहीं होता है, लेकिन कई कारण हैं जिन की वजह से भी एक बाल झड़ने की गंभीर समस्या पैदा होती है। डर्माटॉलॉजिस्ट की राय से हार्मोनल इनबॅलन्स, बीमार जीवनशैली, तली हुई चीजें,यह भी बड़े पैमाने से बालों के झड़ने पर परिणाम करते हैं|इसलिये बाल झड़ना यह एक भारी समस्या समझकर उसका तुरंत हल निकालना बहुत ही जरुरी है| इसलिए हमारा लक्ष्य यह होना चाहिये कि,इस स्थिति को मात देकर बहुत सारी बाल झड़ने की समस्याओं पर घरेलू और आसान, सर्वोत्तम नुस्खे अपनाकर उनकी मदद से बाल झड़ने की प्रक्रिया को उलटा घुमाना|
Also Read: What is hormonal hair fall and is there any way to stop it?
बालों पर घरेलू उपचार करना
- जिनके कम या मध्यम मात्रा में बाल झड़ते हैं ऐसे लोगों के लिए मसाज यह सचमुच एक उत्कृष्ट उपाय है|ऑलिव्ह, नारियल तेल ऐसे तेलों से स्काल्प को मसाज करने से स्काल्प को रक्त के प्रवाह को बढाता है और वह हेयर फॉलिकल्स को उत्तेजना देता है|
- कुछ लोगों की राय से अंडे का तेल जो रूसी हटाने का और बालों को मुलायम बनाने का दावा करते हैं वे भी उतने ही असरदार होते हैं|
- गरम तेल का उपचार यह भी हेयर फॉलिकल्स के बढ्ने के लिये उत्तेजना देने और मुलायम बनाने के लिए उतनी ही असरदार प्रक्रिया है|
- मेहंदी का इस्तेमाल यह एक उत्तम विकल्प है| उससे बाल मजबूत और स्वस्थ बनते है| और एक बात है कि मेहंदी से बालों पर रंग चढ़ता है| इसलिए बालों पर हानिकारक रासायनिक कलप लगाने के बजाय लोग मेहंदी का इस्तेमाल बालों के स्टाईल बनाने और सफेद बालों को ढंकने के लिए कर सकते हैं|
- बहुत से लोग सुझाव देते हैं कि ग्रीन टी उनके अँटी टॉक्सिडन्ट की वजह से बालों को स्वस्थ और चमकीले बना सकते हैं|सच तो ये अँटी टॉक्सिडन्ट बाल झड़ना रोकते हैं और उन्हें बढ़ाने में मदद करते हैं|
- मेथी बीज भी हेयर फॉलिकल के लिये अच्छे साबित हुये हैं|उसके सही मात्रा में और नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बालों की चमक और मजबूती बढ़ती है ऐसा दावा करते हैं|
- हेयर पॅक यह बालों को स्वस्थ रखने में और बाल झड़ना रोकने में उत्कृष्ट विकल्प है|कहते है कि ग्वारपाठा(aloe Vera)और नीम की पेस्ट इनका लेप लगाने से स्काल्प की और रक्त जादा बहता है|यह सिर्फ आम तौर पर बाल बढ़ाती नहीं बल्कि बालों को नमी देती है और स्वस्थ बनाती है|अव्हाकडो हेयर मास्क में अन्डे का पिला भाग और शहद इनका मिश्रण होता है जो बालों को मजबूती देनेवाला मास्क है|
Also Read: Is Excess Protein Bad for Your Hair?
जीवनशैली में बदलाव करना
- स्वास्थ्य के लिये हानिकारक जीवनशैली से बाल झड़ने की समस्या खडी होती है|इसलिये कुछ डर्मॅटॉलॉजिस्ट की राय से हमारे आहार में थोडेसे प्रोटीन युक्त खाद्य और सब्जियों का समावेश होना अनिवार्य है|विटामीन और प्रोटीन शरीर को बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे शरीर और बाल, दोनों के संपूर्ण अच्छे स्वास्थ्य का पोषण करते हैं| कुछ प्रोटीन के साथ विटामीन B-12 आणि Omega -3 फॅटी ऍसिडस भी स्वस्थ बाल पाने के लिये उतने ही असरदार होते हैं|
- लोग सल्फेट फ्री शाम्पू का इस्तेमाल करना टाल दे, क्योंकि वे हेयर फॉलिकल को जादा साफ़ नहीं करते| जिन बालों में प्राकृतिक तेल की कमी होती है वे आम तौर पर रूखे सूखे और संवारने के लिए मुश्किल होते हैं|
- कभी कभी बाल झड़ने का मूल कारण स्ट्रेस होता है|इसलिये अपने जीवन से स्ट्रेस/चिंता कम करने से हार्मोनल इनबॅलन्स भी अपनी जगह पार वापस आ सकता है|ध्यान और कसरत भी हमारे जीवन से स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं|
- बाल झड़ने का और एक सामान्य कारण है धूम्रपान, जो अपने स्वास्थ्य पर जितना हो सके नकारात्मक परिणाम करता है|और इसमें श्वसन और हृदय के बारें में समस्या और बीमारियां भी शामिल है| इसके अलावा धूम्रपान यह बाल झड़ने की और सफ़ेद होने की प्रक्रिया को गती दे सकते हैं|इसलिए धूम्रपान सदा के लिए छोडना यही एक सर्वोत्तम विकल्प हो सकता है|
और अगर इनमें से एक भी बात से सचमुच संतोष जनक नतीजा नहीं मिला तो सबसे उत्तम विकल्प है किसी तजुर्बेकार डर्माटॉलॉजिस्ट की सलाह लेना|यह सिर्फ तजुर्बेकार डर्माटॉलॉजिस्ट ही पेशंट के शारीरिक अवस्था का विश्लेषण कर सकता है कि पेशंट को महसूस होने वाले बाल झड़ने का ठीक कारण क्या है और उसका सबसे सही तरीके से निराकरण करने का प्रयास करता है|