क्या गायनॅकोमास्टिया व्यायाम से कम हो सकता है?
गायनॅकोमास्टिया यह ऐसी अवस्था है जो सामन्यात: पुरुषों के ग्रन्थियुक्त स्तनों के पेशियों के संग्रह की सुजन से संबंधित होती है| गायनॅकोमास्टिया सामान्य रूप से शरीर में जब पुरुष टेस्टॉस्टेरोन नाम के हार्मोन का स्तर इस्ट्रोजेन या स्त्री हार्मोन के मुकाबले कम होता है तब हार्मोन्स का जो असंतुलन होता है उसका नतीजा होता है| फिर भी कुछ दवाओं के दुष्परिणाम जैसे कुछ विशिष्ट दवा, अँटीबायोटिक्स ये भी गायनॅकोमास्टिया के कारण हो सकते हैं| पुरुषों के स्तनों का आकार बढ़ने का कारण हायपरथायरॉईडीझम, दुर्घर किडनी फेल्यूअर, मोटापा आदि ये भी हो सकते हैं|
पुरुषों के स्तनों का आकार बढ़ना ये अवस्था नवजात शिशु, यौवन में कदम रखने वाला लड़का या अधेड़ उम्र का आदमी, या वयस्क पुरुषों में पायी जाती है| सुडो गायनॅकोमास्टिया और गायनॅकोमास्टिया इस में फर्क मालूम होना बहुत ही महत्वपूर्ण है| असली गायनॅकोमास्टिया साधारण रूप से छाती में अल्प मात्रा में मौजूद ग्रंथी के टिश्यू के बढ्ने का नतीजा होता है|
सबसे पहला गायनॅकोमास्टिया लक्षण है ग्रंथी के जादा टिश्यू की वजह से पुरुषों के छाती का आकार बड़ा हो जाता है| इस से स्तनाग्र रबड जैसे और कडक होते हैं| ऐसी स्थिती एक या दोनों स्तनों पर परिणाम करती है| बहुत बार पुरुषों को स्तनों पर थोडी नरमी, दर्द और संवेदनशीलता महसूस होती है|
Also Read: Should you treat Gynecomastia as soon as possible? What are its side effects?
गायनॅकोमास्टिया पर उपचार
बढ़े हुए स्तन किशोरवयीन लड़कों में पाए जाते हैं| और काफी मामलों में ये लक्षण कौमार्यावस्था खत्म होते वक्त गायब भी हो जाते हैं| लेकिन जब कौमार्यावस्था ख़त्म होकर भी कुछ साल तक लक्षण गायब नहीं हुए तो समस्या पैदा हो जाती है| फ़िलहाल गायनॅकोमास्टिया की वजह से कोई बड़ी शारीरिक समस्या पैदा नहीं होती ,फिर भी लोगों में यह शर्मिंदगी महसूस होने की स्थिती का जिम्मेदार होती है| इसलिये पुरुषों ने सब से पहली बात यह करनी है कि जो दवाइयां और चिकित्सा स्तनों के बढ़ने का कारण होती है उन्हें तुरंत बंद करना|
इस पर कुछ वैद्यकीय उपचार उपलब्ध है जो विशेष रूप से इस समस्या पर हाल निकालते हैं| लेकिन दुर्भाग्य से ऐसी दवाओं का परिणाम मर्यादित है और ऐसी किसी भी दवाओं को FDI ने प्रमाणित नहीं किया है| फिर भी कुछ लोगों को प्रारंभिक अवस्था में औषध योजना परिणामकारक हो सकती है| प्राय: पुरुष छाती की मास पेशियाँ कड़क करने के लिए विशिष्ट व्यायाम को चुनते हैं|
पुश-अप, जॉगिंग, डंबेल प्रेस, सीटेड रो आदि व्यायाम छाती के मास पेशियों को कड़क करने के लिए उपयुक्त हैं| और इस से बढ़े हुए स्तनों की गंभीर अवस्था को मात दे सकते हैं| काफी मामले में केवल व्यायाम से गायनॅकोमास्टिया पर काबू नहीं पा सकते| उन्हें सर्जरी करना जरुरी होता है जो ऐसी अवस्था पर सम्भाव्य स्थायी स्वरूप का इलाज है| गायनॅकोमास्टिया सर्जरी या रिडक्शन मॅमोप्लास्टी स्थायी स्वरूप का रिझल्ट लाने में जादा से जादा उपयुक्त है|
Also Read: Know If Gynecomastia is The Safest Procedure or Not
गायनॅकोमास्टिया सर्जरी
गायनॅकोमास्टिया सर्जरी का यह उद्दिष्ट होता है कि, जिन पुरुषों को इस अवस्था को मात देना हैं उन के स्तनों का आकार कम करना| इस छंटनी की पद्धती में अतिरिक्त ग्रंथी की टिश्यू छांटने का समावेश होता है, या दो पद्धती का मेल होता है| प्रक्रिया शुरू होने से पहले पेशंट को सामान्य बेहोशी की दवा देकार उसे सर्जिकल प्रक्रिया आरामदायी लगे ऐसा इंतेजाम किया जाता है| जिन पुरुषों में गायनॅकोमास्टिया मूलतः अतिरिक्त मेद्युक्त टिश्यु कि मौजूदगी से होता है, उन के लिए सिर्फ लिपोसक्शन ही काफी है| इस प्रक्रिया में कॅनूला का इस्तेमाल किया जाता है जो एक पतली खाली ट्यूब होती है उस का इस्तेमाल छोटे से बहुत छेदों में किया जाता है| बाद में कॅनूला ज्यादा मेद टिश्यु को ढीला करने के लिए आगे पीछे घुमाया जाता है| बाद में यह प्रवाहित हुए मेद टिश्यु शारीर से निकलने के लिए व्हॅक्युम सक्शन का उपयोग किया जाता है| इस में बहुत सारे लिपोसक्शन के तंत्र है जो सर्जन पेशंट के लिए सुयोग्य होगा उसे साधारण रूप से चुनता है|
जिन पुरुषों के छेद तंत्र की वजह से विस्तारित स्तनों की अवस्था होती है उन्हें सामान्यतः टिश्यू छेदन प्रक्रिया से गुजरने की सिफारिश की जाती है| इस प्रक्रिया में विस्तृत स्तनों की अवस्था कम करने के लिए स्तनों में ग्रंथीयुक्त पेशियों का संग्रह या ज्यादा त्वचा निकली जाती है| अगर स्तनाग्र के बाजु का क्षेत्र कम होता है या स्तनाग्र जगह से हट जाता है तो छेदन प्रक्रिया पुरुषों के ज्यादा प्राकृतिक आकर के लिए जरुरी होती है| फिर भी छेदन का पैटर्न व्यक्तिगत विशिष्ट मांग या सर्जिकल प्राधान्य इस पर अलग-अलग तरीके से निर्भर होता है| कुछ गायनॅकोमास्टिया पर लिपोसक्शन और टिश्यू छेदन प्रक्रिया इन दोनों का संयोजन कर के उपचार किया जाता है|
स्वास्थ्य लाभ
गायनॅकोमास्टिया प्रक्रिया के बाद स्वास्थ्य लाभ अवस्था कितनी गंभीर है इस पर साधारण रूप से निर्भर होता है| सामान्य तौर पर साधारण आदमी रोजमर्रा या हलके काम काज एक हफ्ते में कर सकता है| फिर भी इस में बेतहाशा व्यायाम पहले तीन हफ़्तों तक करने के लिए मना किया जाता है| वक्ष के नए रूप को आधार देने के लिए और स्वास्थ्य लाभ को गति देने के लिए सर्जन ऑपरेशन के पश्चात् की कुछ सूचनाएं और कोम्प्रेशन वस्त्र प्रदान करता है|