मैन बूब्स से कैसे छुटकारा पाएं – 10 युक्तियाँ – उत्तम छाती के व्यायाम – गायनेकोमास्टिया नहीं

पुरुषों में शरीर की ज्यादा से ज्यादा अवांछित विशेषता की सूचि में सब से ऊपर मैन बूब्स या मूब्स है| मैन बूब्स ये स्तन के पेशियों की संग्रह का विस्तार है, जो भयंकर तो नहीं है और ज्यादा तर अधिक वजन, यौवनावस्था या टेस्टोस्टेरोन को इस्ट्रोजेन में बदलने के एंजाइम की वजह से होता है| हालाँकि यह स्थिति कोई भी शारीरिक बेचैनी नहीं करती, यह स्पष्ट रूप से मनोवैज्ञानिक मुद्दों में परिवर्तित होता है, जैसे कम आत्मसम्मान, जो ख़राब हुए शारीरिक स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य और मानसिक स्वास्थ्य में अनुवादित हो सकता है|

हम आपको अपने मूब्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहतरीन व्यायाम की सलाह देते हैं –

डिक्लाइन पुश-अप – इस व्यायाम में, बेंच के जैसे उठाए हुए मंच पर पैर रखें जाते हैं| इस छोटे से फर्क के साथ यह एक प्रकार का सामान्य पुश अप है| आप को बस यह सुनिश्चित करना है की जब आप पुश अप करें तो आप की पीठ बिलकुल सरल होनी चाहिए| कंधे की चौड़ाई से आप के हाथ थोड़े और चौड़े रखने चाहिए| अब चौड़ाई को ठीक करें और सब से उचित प्रभाव के लिए अलग-अलग चौड़ाई रखने का प्रयास करें| आप ने पहले १० से १२ पुनरावृत्ति के ३ सेट करने चाहिए| बाद में आप इन्हें बाधा सकते हैं| ये नियमित आधार पर चालू रखें|

Also Read: Know If Gynecomastia is The Safest Procedure or Not

डम्बेल पुलओवर – अब आप अपने लिए एक सरल बेंच लाइये और पीठ पर सरल लेट जाइये| फिर आप अपने छाती के ऊपर एक कम या मध्यम वजन की डम्बेल पकड़ लीजिये और अपनी कुहनियों को थोडा मोड़ लीजिये| धीरे-धीरे डम्बेल अपने सिर के पीछे की तरफ नीचे लेके आइये| आप ने यह धीरे-धीरे करना है और पड़ने वाले तनाव को महसूस करना है| पहले तो आप १०-१२ पुनरावृती के ३ सेट के लिए जाइये| कोशिश करें की हफ्ते में ३ बार यह व्यायाम करें| नियमित रहें|

इन्क्लाइन बारबेल बेंच प्रेस – सामान्य फ्लैट बेंच प्रेस की तुलना में यह भी थोडा अलग है क्योंकि वो छाती के उपरी हिस्से पर काम नहीं करता, लेकिन इन्क्लाइन बेंच प्रेस करता है| और हमें इन्क्लाइन की जरुरत रहती है| छाती की उपरी हिस्से को आकर देना है और ढीलापन को कम करना है| अब आप को क्या करना है कि, बारबेल को उपरी दिशा में जोर से धकेलना है| यह सुनिश्चित करें की आप अपने छाती के उपरी हिस्से पर जोर महसूस करें| जब वह ऊपर जाती है,तब सांस अन्दर लें और रिहाई पर सांस छोड़ दें| धीमे से उसे नीचे लायें| बारबेल को फिर से उसी हालचाल में उपरी दिशा में धक्का दें और फिर से, यह सुनिश्चित करें की आप अपने छाती के उपरी हिस्से पर जोर महसूस करें| सांस अन्दर लें और रिहाई पर सांस छोड़ दें| इसे दोहराएँ| यह व्यायाम हर रोज नियमित रूप से करें|

Also Read: Should you treat Gynecomastia as soon as possible? What are its side effects?

अब वक़्त है उन १० युक्तियों का, जो व्यायाम के साथ आप को अपने मैन बूब्स से छुटकारा पाने में मदत करेंगी –

  1. हम सब जानते है की शराब में कैलोरी जम के भरी होतीं है, तो शराब पीना बंद कर दीजिए|
  2. जंक फ़ूड में बाकी नैसर्गिक खाद्य पदार्थों की तुलना में बहुत ज्यादा कैलोरी रहती हैं| तो जंक फ़ूड मत खाइए|
  3. आप के मैन बूब्स कम करने के लिए तैराकी एक बहुत उपयुक्त व्यायाम है क्योंकि हाथों की हालचाल, जो मैन बूब्स में मौजूद फाइबर और चरबीयुक्त पेशियों के संग्रह से जुड़े हुए है, आप की मदत करता है|
  4. हफ्ते में कम से कम ३ बार तो घर में पुरे शरीर का व्यायाम कीजिए| अगर आप को अपनी छाती से चर्बी हटानी है तो आप को अपने पुरे शरीर को तैयार करना होगा|
  5. कोई नया व्यायाम या आहार चालू करने से पहले आप अपने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाइये|
  6. अपने आहार में कुछ और समुद्री भोजन (सी फ़ूड) का समावेश करने का प्रयास करें|
  7. आप के आहार में दुग्ध थिस्ल (कांटे दार पौधा) को शामिल करें| १ टेबल स्पून दुग्ध थिस्ल के बीज पानी में डालें| चूल्हे पर चढ़ाएं और उबलने तक इन्तजार करें और २० मिनट तक भिगोते रहें| आप को परिणाम जल्द ही दिख जाएगा|
  8. मैन बूब्स से छुटकारा पाने के लिए फिश ऑयल सब से उपयुक्त पर्यायों में से एक है, विशेषतः अगर आप को इस आरोग्य समस्या से घर में बैठे बिना पसीना बहाए निपटना हो तो| क्योंकि फिश ऑयल में ओमेगा-३ फैटी ऍसिड रहता है, जो पुरुष हॉर्मोन के स्तर को बढ्ने के लिए और इस्ट्रोजेन के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है, वह काफी उपयुक्त है|
  9. झिंक की कमी भी पुरुषों में बड़े स्तन होने का एक मुख्य कारण है क्योंकि वह आदमियों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम करता है| आप झिंक-युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे की योगर्ट, काजू, किशमिश और चने| ये आप को मैन बूब्स से छुटकारा पाने में मदत कर सकता है|
  10. एक संशोधन के अनुसार, हद से ज्यादा अनाज के पदार्थों का सेवन मैन बूब्स का कारण हो सकते हैं| यह जाना जाता है की अनाज के उत्पादों का ज्यादा सेवन करने से इस्ट्रोजेन का स्तर ऊँचा हो सकता है और साथ-साथ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटा सकता है|