लिपोसक्शन या लिपोलिसिस: वजन घटाने के लिए आपको कौन सी शरीर सममित करने की प्रक्रिया चुननी चाहिए?
आजकल आपकी सुन्दरता बढ़ने के लिए कई कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं|सच तो यह है कि, आये दिन हम सुनते हैं कि,कॉस्मेटिक सर्जन आपको सुरक्षित, असरदार, और जाहिर है सुन्दर बनाने के एक से ज्यादा तरीकों का प्रस्ताव पेश करते हैं| चेहरा और शरीर के लिए अलग अलग प्रक्रियाएं होती हैं|इन सब प्रक्रियाओं में सबसे ज्यादा लोग शरीर को सममित करने वाली जो प्रक्रिया चुनते हैं वह है लिपोसक्शन| इस प्रक्रिया में त्वचा के निचे से ,कॉस्मेटिक तरीके से और कायम रूप से चर्बी को हटा दिया जाता है| फिर भी इस प्रक्रिया के बारे में बहुत सी दंतकथाएँ और तथ्य हैं| हालाँकि यह सिर्फ एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जो सिर्फ सौंदर्य के हेतु काम आती है, लोग इसे वजन घटाने की सर्जरी समझते हैं|
मिथक -1:- लिपोसक्शन यह आहार और कसरत के लिए एक विकल्प है|
हमारे अधिकांश भारी वजन के मुद्दों और विपत्तियां उत्पन्न होती हैं क्योंकि हम दिन में 30 मिनट तक भी सही आहार और व्यायाम का पालन कर ने के लिए अनिच्छुक हैं और इसपर विश्वास करते हैं कि, लिपोसक्शन से एक जगह का चर्बी कम करने से आदर्श शरीर पाने में सहायता होती है|इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, लिपोसक्शन किसी जगह की चर्बी कम करने में मदद करता है और जिद्दी क्षेत्र की चरबी जहाँ से उचित आहार और कसरत से भी नहीं निकलती उन्हें हटाता है|हालाँकि लिपोसक्शन नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार के आरोग्य के फायदे को प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है| यह हलके दर्जे के आहार की आदत और निष्क्रियता के लिए एक प्रतिरक्षी नहीं है|ये सिर्फ आपके शरीर से चरबी को निकालकर सममित करता है|अगर आपने आरोग्यपूर्ण आदतों का पालन नहीं किया तो वजन बढ़ जाना अपरिहार्य है|
मिथक -2:- लिपोसक्शन यह वजन घटाने की शस्त्रक्रिया है|
इसका सीधा जवाब है -नहीं| यह शरीर सममित कराने की प्रक्रिया है| यह जांघो ,पेट, और बाँहों जैसे विशिष्ट क्षेत्र से चरबी कम करके आपको एक ज्यादा पतला रूप देती है| जब अन्य शरीर सममित कराने के प्रक्रियाओं के साथ संयुक्त कार्य किया तो परिणाम शानदार हो सकता है| आपको क्या चुनना चाहिए?लिपोसक्शन या वजन घटाने की सर्जरी? और जानने के लिए पढ़िए-
मिथक 3:– आधुनिक ज़माने में लिपोसक्शन प्रक्रिया तुरंत और ज्यादा असरदार होती है|
जी हां! आज इसमें तरह तरह की विधियाँ उपलब्ध हैं जो तुरंत परिणाम का वादा करती हैं|इनमें से कुछ तो “लंचटाइम” प्रक्रिया से जानी जाती है जिसमें छेद और ठीक होने का समय कम है|फिर भी यह बात ध्यान में रखें की यह “लंच टाइम लिपो” या अन्य सनकी प्रक्रियाएं अंत में हानिकारक हो सकती हैं| सभी लिपोसक्शन प्रक्रियाएं जो कुछ बदलाव लाते हैं या लक्षणीय असर दिखाते हैं उनमें छेद, बेहोशी की दवा, और सर्जरी के बाद का पर्याप्त ठीक होने का समय अनिवार्य होता हैं| हां आपको अपने शरीर को अच्छा दिखने के लिए ठीक होने में थोडा समय देना जरुरी है| कुछ भी एक झटके से नहीं होता|अब जानिए लिपोसक्शन और लिपोलिसिस में क्या फर्क है|
मिथक4:- एक अच्छा लिपोसक्शन का मतलब है अच्छा सममित शरीर| अगर इस प्रक्रिया के बाद आपका वजन बढ़ गया या आप बेढब दिखने लगे तो यह प्रक्रिया अधूरी है|
यह कुछ मामले में सच है, यही वजह है कि कॉस्मेटिक प्रक्रिया करते वक्त हमेशा योग्य पढ़ें लिखे सर्जन के पास जाने की सलाह देते हैं|अक्सर ऐसी अनियमितताएं सर्जरी के बाद रोगी के वजन बढ़ने से होती है| लिपोसक्शन लक्ष्य किये हुए क्षेत्र से चरबी को स्थायी रूप से निकाल देता हैं| फिर भी अगर किसी का सर्जरी के वजन बढ़ा तो शरीर के दुसरे भाग में(जिन्हें प्रक्रिया के दौरान लक्ष्य नहीं किया था) सुजन पैदा होती है (क्योंकि चरबी की पेशियाँ बढ़ जाती हैं) |इसका परिणाम बेढब रूप में हो जाता हैं|इसीलिए पेशंट को कैलरी के ग्रहण करने पर बंधन रखने और लिपोसक्शन करने के बाद भी व्यायाम करने की सलाह दी जाती है|
मिथक5:- लिपोसक्शन होने के बावजूद भी चरबी की पेशियाँ बढ़ती हैं|
जन्म लेने के बाद आप कोई चरबी की ज्यादा पेशियों को पैदा नहीं करते| चरबी की पेशियाँ सिर्फ आपके वजन घटाने के और वजन बढ़ाने के यत्न से मोटी या छोटी होती हैं| लिपोसक्शन में ऐसे अनुवंशिक प्रलक्षित क्षेत्र जहाँ ज्यादा चरबी (जैसे :पेट, कूल्हे, जंघा आदि) होती है वहां से हटा दी जाती है| एकबार फैट पेशियों को हटाया मतलब वे कायम के लिए हटा दिए गए|अगर आपका सर्जरी के बाद वजन बढ़ता है तो वह बची हुई चर्बी की पेशियों पर असर करती हैं और वे आकार में बढ़ जाते हैं और आपको मोटा दिखाते हैं| ऐसा हो सकता है जब आप कार्बोहायड्रेट और डायेटरी फैट से भरपूर खाना हजम करते रहते हो ,जिन्हें आप जंक फ़ूड कहते हो, तब वजन तो बढ़ता ही है| हालाँकि बालिग [वयस्क] आदमी ज्यादा फैट पेशियाँ नहीं पैदा करता|
मिथक 6 : लिपोसक्शन यह टम्मी टक के मुकाबले अच्छा विकल्प है|
शरीर को सममित करना अनुकूलित होना चाहिए|लिपोसक्शन से पेट की चरबी हटा सकते हैं और पेट की त्वचा तनी हुई कर सकते हैं मगर उस क्षेत्र से स्ट्रेच मार्क विशेषकर औरतों के लिए, नहीं हटा सकते| अगर समस्या सिर्फ ज्यादा चर्बी की है तो लिपोसक्शन यह अच्छा विकल्प है, मगर समस्या ज्यादा चरबी, ढीली त्वचा,स्ट्रेच मार्क, ढीला अन्दर का करधनी ( जिसे फशिया पट्टी भी कहते हैं) या पेट के मांस पेशियों की बुरी हालत इन सबसे हैं तो लिपोसक्शन का उपयोग नहीं हो सकता | इस मामले में सिर्फ एकही विकल्प रहता है वह है टम्मी टक|